बदायूं

Budaun News: फर्राटा दौड़ में अयान और रामबेटी ने बाजी मारी

Connect News 24

Ayaan and Rambeti won in sprint race

उसहैत के गांव लिलवा में खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेते छात्र। संवाद

उसहैत। क्षेत्र के ग्राम लिलवां में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लिलवां के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरैनियां के अयान अली और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलवां की रामबेटी ने बाजी मारी।

शुक्रवार को 200 मीटर दौड़ में आरेश कुमार प्रथम तथा इल्म कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली प्रथम तथा गिरीशा देवी द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंकित प्रथम तथा सुभान अली द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली ने प्रथम तथा रामबेटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग कबड्डी में लिलवां उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम प्रथम तथा सिकंदराबाद की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग कबड्डी में लिलवां उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम प्रथम तथा बरैनियां उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलवां की टीम प्रथम तथा मौजमपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 50 मीटर दौड़ में लिलवां के गोलू प्रथम तथा विवेक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम तथा निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शिवम प्रथम तथा गोलू द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा बालक वर्ग कबड्डी में लिलवां प्रथम तथा नगासी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगासी प्रथम तथा मौजमपुर द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में खेल अनुदेशक अवनीश कुमार दीक्षित, शिवप्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, मो. फीरोज खान, नवनीत, सत्यम मिश्र, सरवन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button