बदायूं

Budaun News: पारिवारिक विवाद में महिला तालाब में कूदी, ग्रामीणों ने बचाया

Connect News 24

बिसौली। उघैती थाना क्षेत्र के गांव शराह बरौलिया में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला तालाब में कूद गई। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया और परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।

मामला शुक्रवार शाम करीब चार बजे का है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम को एक महिला का पति से विवाद हो गया। जिसके बाद महिला एक स्कूटी के सामने कूद गई, ऐसे में स्कूटी चालक ने ब्रेक लगा लिए, जिससे वह बच गई। बाद में महिला प्राथमिक स्कूल के नजदीक जाकर तालाब पर पहुंची और उसमें कूद गई। यह देखकर ग्रामीण आ गए और उन्होंने महिला को बचा लिया।

सूचना पर महिला के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button