बदायूं
Budaun News: कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम भेजी गईं मतपेटिकाएं

11बीडीएन90-मतदान के बाद मतपेटी लेकर जाते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। नगर निकाय चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। शाम छह बजे के बाद बूथों से पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम के लिए मतपेटिकाओं को लेकर रवाना हुईं।
मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों ने प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मतपेटिकाओं को सील किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाएं लेकर स्ट्रांग रूम पहुंचीं। संवाद