पीलीभीत

Pilibhit News: देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटियां

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में मतदान के बाद कर्मियों ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा किया। ड्रमंड कॉलेज में पीलीभीत के अलावा तीन नगर पंचायतों जहानाबाद, न्यूरिया तथा नौगवा पकड़िया की मतपेटियों को निर्धारित काउंटर पर जमा किया गया। यहां पर मतदान केंद्रों से वापस आने के बाद मतदान कर्मी लेखा-जोखा तैयार करते रहे। प्रपत्र तैयार करने के बाद उन्होंने अपने अपने निर्धारित काउंटरों पर मतपेटी और अन्य सामग्री को जमा किया। इस दौरान कॉलेज में काफी भीड़ रही। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। यहीं पर अब 13 मई को मतगणना होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button