बदायूं

Budaun News: गंगाघाट से हाईवे तक बम-बम भोले की गूंज

Connect News 24

Bam-Bam Bhole's echo from Gangaghat to the highway

छतुइया के पास कांवड़ रखकर विश्राम करने के बाद झमा मांगते कांवड़िया।

– कछला पहुंचा बरेली के कांवड़ियों का पहला जत्था

– बरेली-मथुरा हाईवे पर पुलिस कर्मी भी रहे साथ

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कांवड़ियों के कछला घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार तड़के बरेली जिले में नवाबगंज क्षेत्र के गांव सेंथल के शिवभक्तों का जत्था घाट पर पहुंचा। जल भरकर पूजन करने के बाद बम-बम भोले की गूंज के साथ जत्थे में शामिल कांवड़िये शिवालय की ओर निकल पड़े।

सेंथल निवासी कावड़ियों के जत्थे में शामिल संजीव कुमार, अरुण वर्मा, सुनील कुमार और उमेश ने बताया कि शुक्रवार तड़के शिवभक्त कछला गंगाघाट पर पहुंचे। स्नान और ध्यान के बाद उन्होंने जल भरकर कांवड़ पूजन किया। आरती भी की गई। कांवड़ उठाकर शिवभक्त घाट से निकले तो बरेली-मथुरा हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई देने लगी। शिवभक्तों के निजी वाहन पर साउंड सिस्टम भी लगा था। भजनों की धुन पर कांवड़िये थिरकते नजर आए। जत्था सोमवार को अपने इलाके के दुआवट स्थित मंदिर में जलाभिषेक करेगा।

इस दौरान पुलिस की चीता मोबाइल टीम उनके साथ रही। दूसरी तरफ, कासगंज जिले में सोरों के कांवड़ियों का जत्था भी कछला से जल भरकर रवाना हो गया। गंगाघाट के दुकानदारों में ओमकार ने बताया कि शनिवार शाम से कांवड़ियों की टोलियों में इजाफा होने की उम्मीद है।

घाट पर सजाईं कांवड़, रास्ते में विश्राम कर बोले-भूल चूक माफ करना

कछला गंगाघाट पर जल भरने से पहले बरेली के कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्तों ने कांवड़ सजाने का काम किया। उन्होंने कांवड़ का शृंगार किया। रंग-बिरंगे फीते, चुटिले, भगवा गमछे और घुंघरू लगाए। भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती के फोटो भी लगाए गए। शिवभक्तों के इस जत्थे ने छतुइया रेल फाटक के पास विश्राम किया। विश्राम कर शिवालय की ओर यात्रा शुरू करने से पहले शिवभक्तों ने कांवड़ के आगे नतमस्तक होकर रास्ते में भूल चूक होने पर माफी मांगी।

छतुइया के पास कांवड़ रखकर विश्राम करने के बाद झमा मांगते कांवड़िया।

छतुइया के पास कांवड़ रखकर विश्राम करने के बाद झमा मांगते कांवड़िया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button