बदायूं

Budaun News: कांवड़ियों के रास्ते पर कई खंभों पर नहीं लपेटी गई पन्नी

Connect News 24

Foil not wrapped on many pillars on the way of Kanwariyas

प​थिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।

जिला प्रशासन ने सभी खंभों पर पन्नी लपेटने का दिया था निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिजली के खंभों पर पन्नी लपेटने के मामले में पावर कॉरपोरेशन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस रूट से कांवड़िये शहर से होकर गुजरेंगे। उस रूट के सभी खंभों पर पन्नी नहीं लपेटी गई है। कर्मचारियों ने रास्ते में एक खंभे पर पन्नी लपेटी है तो दो-तीन खंभे ऐसे ही छोड़ दिए हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

प्रशासन के निर्देश पर हर साल कांवड़ियों के रूट पर बिजली के खंभों पर पन्नी लपेटी जाती है, जिससे रूट से गुजरने वाले कांवड़ियों या किसी व्यक्ति को बिजली का करंट न लगे। कांवड़ियों के साथ कोई अनहोनी न हो। इस बार भी प्रशासन ने कांवड़ियों के रूट पर बिजली के खंभों पर पन्नी लपेटने के निर्देश दिए थे।

कई दिन से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था में लगे थे। शहर में कांवड़ियों का मुख्य रूट लालपुल से लेकर लालपुल तिराहा, कोतवाली होते हुए काली सड़क है। इस रूट पर बिजली के सैकड़ों खंभे लगे हैं लेकिन सभी पर पन्नी नहीं लपेटी गई है। कर्मचारियों ने कई खंभे छाेड़ दिए हैं।

फोटो-16

कई जगह टूटी है शहर की काली सड़क

वैसे तो कछला से लेकर बदायूं और बरेली तक का मार्ग बिल्कुल ठीक है लेकिन बरेली रोड पर कहीं-कहीं यह क्षतिग्रस्त है। शहर में सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त काली सड़क है। लालपुल से लेकर खेड़ा नवादा के बीच में पथिक चौक, हलवाई चौक और बिरूआबाड़ी मंदिर के आसपास भी सड़क टूटी हुई है। हालांकि इस सड़क पर प्रकाश व्यवस्था ठीक है।

फोटो-19

पूरे बाईपास पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा

– पुलिस प्रशासन की ओर से दो दिन पहले शहर के सरदार पटेल चौराहे पर बैरिकेडिंग करा दी गई थी लेकिन पूरे बाइपास पर बैरीकेडिंग नहीं हुई थी। शुक्रवार को काफी संख्या में कर्मचारियों को लगाकर बरेली हाईवे के तिराहे से लेकर आंवला चौराहा, सरदार पटेल चौराहा, नगला घेर, मढैय्या गांव के कट, आसरा आवास चौराहा, एआरटीओ चौराहा और राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक रानी आवंतीबाई तिराहे पर भी बैरिकेडिंग करा दी गई।

पथिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।

पथिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।

पथिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।

पथिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।

पथिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।

पथिक चौक पर बिजली के खंभो पर लपेटी पन्नी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button