बदायूं

Budaun News: बार कौंसिल ने अधिवक्ता को को तलब कर मांगा जवाब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 31 Jul 2023 12:45 AM IST

बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ने उझानी निवासी अधिवक्ता पर फर्जी तरीके से पंजीकरण कराने का आरोप लगाते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की है। बार काउंसिल की अनुशासन समिति ने अधिवक्ता को छह अगस्त 2023 को बार कौंसिल में तलब किया है।

जिला बार एसोसिएशन बदायूं के अधिवक्ता राहुल डी. चौहान ने उझानी के अधिवक्ता पर तथ्य छुपाते हुए फर्जी शपथ पत्र देने का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक उझानी के मोहल्ला बाजार कलां निवासी अधिवक्ता ने वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में अपना पंजीकरण तथ्यों को छिपा कर कराया है। अधिवक्ता राहुल ने अनुशासन समिति को लिखे पत्र में शिकायत की है कि आरोपी ने स्वयं के ऊपर चल रहे आपराधिक मुकदमों का विवरण नहीं दिया है। यह भी आरोप है कि उसने नगर निकाय के चुनाव में भी तथ्यों को छिपाकर शपथ पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर जांच की गई थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button