शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीजे की धुन पर नाचते-गाते निकले कांवड़िये

Connect News 24

शाहजहांपुर। आज सावन का चौथा सोमवार है। इसके चलते रविवार को कावंड़ यात्रा पर जाने वालों की संख्या बढ़ गई। पैदल और दौड़ लगाते कांवड़िये डीजे की धुन पर मस्त नजर आए। रविवार को कई कांवड़िये कांवड़ यात्रा के साथ निकले। इनमें बच्चे, युवा, महिलाएं भी शामिल रहे।

सावन मास में बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा जल लेकर कांवड़ चढ़ाने के लिए महादेव के मंदिरों में जाते हैं। शाहजहांपुर से अधिकांश कांवड़िये फर्रुखाबाद जाकर घटिया घाट से जल भरते हैं। फिर वहां से जल लेकर वापस शाहजहांपुर आते हैं और यहां से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होते हैं।

टाउन हाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, बाबा चौकसी नाथ मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद आदि से अभिषेक करेंगे। मंदिरों में रविवार को दिनभर साफ-सफाई चलती रही।

कांवड़ यात्रा में 101 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले कांवड़िये

अल्हागंज। गोला गोकर्णनाथ में भोलेनाथ के दर्शन और शिवलिंग के अभिषेक को कांवड़िये पहुंच रहे हैं। रविवार को अल्हागंज से कांवड़िये 101 मीटर लंबा तिरंगा लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले। शिवभक्त हर-हर महादेव, भारत माता की जय का जयघोष करते चल रहे थे। जोकि शिवभक्ति के साथ देशभक्ति को भी प्रदर्शित कर रहा था। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चाक-चौबंद रही। संवाद

त्रिलोकी नाथ धाम पर उमड़ती है आस्था

सावन के हर सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्त जल चढ़ाने के लिए पैना स्थित त्रिलोकी नाथ धाम पहुंचते हैं। यहां लोगों की आस्था देखते ही बनती है। सोमवार को जल चढ़ाने को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं की गईं हैं। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जनपद की पुलिस फोर्स गेट से लेकर मंदिर परिसर तक में तैनात रहेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button