बदायूं

Budaun News: भैंसोर नदी से दबंगों का कब्जा हटाकर पुनर्जीवित किया जाए

Connect News 24

बिल्सी तहसील में हुआ भाकियू चढूनी की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। इसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही दबंगों का हटाकर भैंसोर नदीं को पुनर्जीवित करने की मांग की गई।

जिला उपाध्यक्ष आसिम उमर ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र में बहने वाली भैंसोर नदी पर दंबगों ने अपना कब्जा कर रखा है, यह नदी कभी किसानों के लिए सिंचाई का साधन हुआ करती थी। उन्होंने इसको पुनर्जीवित करने की मांग की। जिला महासचिव कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा कि जिले भर में चकमार्ग पर अवैध कब्जे हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौन हैं।

तहसील अध्यक्ष नन्नू सैफी ने कहा कि गांवों में आवारा गोवंश से किसान काफी दुखी हैं लेकिन जिम्मेदार गोवंश को गोआश्रय स्थलों में नहीं पहुंचा रहे है, जिस कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बिल्सी नगर, खैरी और सिरासोल गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण नहीं हो रहा है। बिल्सी तहसील में किसान की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा। बैठक के बाद एसडीएम को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू चढूनी तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना देगी।

इस मौके पर अजीत माहेश्वरी, रहीस अहमद, जफर अली, पूरन लाल कश्यप, मीना देवी, शिव देवी, ओमवती, रेहाना बेगम, उदयपाल, नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button