बदायूं

Budaun News: स्वदेशी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगी 15 हजार की प्रोत्साहन राशि

Connect News 24

25 अक्तूबर तक होगा मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों का चयन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। स्वदेशी नस्ल की गायों को पालने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। इसके लिए जनपद को वार्षिक 107 व मासिक 27 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य दिया गया है। 25 अक्तूबर तक लाभार्थियों का चयन किया जाना है। स्वदेशी नस्ल की गायों को पालने वालों को 15 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

जिला दुग्धशाला विकास अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों में प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाए रखने का संकल्प किया है।

इसके तहत स्वदेशी गायों जैसे गिर, साहीवाल, हरियाणा, गंगातीरी तथा थारपारकर की नस्ल सुधार, उनकी बेहतर देखभाल, गुणवत्तायुक्त पोषण एवं स्वास्थ्य प्रतिरक्षा के प्रति प्रेरित करने, दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि कर पशुपालकों की आय में वृद्धि करने तथा प्रदेश में प्रतिव्यक्ति दुग्ध उपलब्धता बढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर लाने के कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को ग्रामों में ही उनके दुग्ध के उचित मूल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का संकल्प किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकतम दो गायों के लिए एक बार प्रोत्साहन राशि 15 हजार रुपये का लाभ देय होगा। दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अथवा सीडीओ व सीवीओ कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button