बदायूं
Budaun News: किसी वाहन से टकराई बाइक, युवक की जान गई
बदायूं। मूसाझाग थाने के नजदीक बुधवार रात करीब आठ बजे किसी वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय हरीश की मौत हो गई। हरीश कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढौली रमजानपुर के रहने वाले थे। वह बुधवार रात करीब आठ बजे दातागंज से बाइक से कादरचौक जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी। संवाद