बदायूं

Budaun News: शहर में सीवर लाइन का रास्ता साफ, शासन से मिले चार करोड़

Connect News 24

The path of sewer line in the city is cleared, four crores received from the government

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता।(सीवर लाइन की खबर के साथ)

बदायूं। शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। शासन ने प्लांट के लिए जमीन खरीदने को 4.13 करोड की धनराशि दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम जल्द ही कार्य शुरू कर देगी। इस संबंध में शासन की ओर से नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है।

शहर में सीवर लाइन डालने की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। शहर विधायक महेशचंद्र गुप्ता से भी लोगों ने मिलकर इसकी मांग रखी थी। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अनुरोध किया था। इस पर शासन ने शहर में सीवर लाइन के लिए हरी झंडी दे दी। प्लांट के लिए मीरा सराय में करीब ढाई हेक्टेयर जमीन देखी गई थी। इसके लिए शासन से पिछले दिनों 40 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी, लेकिन बाद में जमीन को लेकर पेच फंस गया।

इस बीच शासन की ओर से टेंडर भी कर दिया गया। कार्यदायी संस्था के तौर पर उत्तर प्रदेश जल निगम शाहजहांपुर को तय किया गया, लेकिन प्लांट के लिए जमीन न मिलने से कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद विभाग ने इसके लिए चार करोड़ 13 लाख से अधिक की धनराशि का प्रस्ताव बनाकर भेजा।

शासन ने दो दिसंबर को पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत प्लांट के लिए चार करोड़ 13 लाख की धनराशि मंजूर कर दी है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है। सीवर लाइन शहर के सभी मोहल्लों और नई कॉलोनियों में डाली जाएगी ताकि सभी लोगों को उसका लाभ मिल सके।

फोटो- 27

अब नहीं कोई अड़चन : महेश

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर में सीवर लाइन बिछाने और प्लांट निर्माण में अब कोई अड़चन नहीं है। इसके लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। प्लांट के लिए चार करोड़ 13 लाख 17 हजार की धनराशि शासन ने दे दी है। कार्यदायी संस्था जल्द ही कार्य शुरू कर देगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button