बदायूं

Budaun News: क्विज में सदफ, भाषण में साफिया व पोस्टर में ईशा रहीं प्रथम

Connect News 24

Sadaf stood first in quiz, Safia in speech and Isha in poster.

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथी।स्रोत-संस्थान

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय भाषण, क्विज़ तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में सदफ, भाषण में साफिया व पोस्टर प्रतियाेगिता में ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओ में राजकीय महिला महाविद्यालय के अलावा दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली, गिंदो देवी महाविद्यालय, एनएमएसएन दास महाविद्यालय, एचपी इंस्टीट्यूट व अयोध्या प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय उझानी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डॉ. मनवीर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार व जिला संगठन आयुक्त भारतीय स्काउट गाइड मोहम्मद असरार रहे।

क्विज़ प्रतियोगिता में सदफ़ ने प्रथम, विजय पाल ने द्वितीय तथा इति पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में साफ़िया ने प्रथम, मदीहा ने द्वितीय तथा शिफ़ा मिर्ज़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में ईशा खान प्रथम, कोमल सोलंकी द्वितीय तथा इक़रा सिद्दीक़ी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं का आयोजन उच्च शिक्षा की नोडल अधिकारी स्मिता जैन के मार्गदर्शन में हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button