बदायूं

Budaun News: ‘भाजपा ने आम जनता गुमराह कर लूटने का किया काम’

Connect News 24

'BJP did the work of looting the general public by misleading them'

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान रसाई गैस के बारे में बोलते जिलाध्यक्ष ओमवार स

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गैस सिलिडंर का दाम कम करने को चुनावी स्टंट करार दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को केवल लूटने का काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार के रसोई गैस के दाम 200 रुपये कम करने को चुनावी स्टंट बताया।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2014 से लगातार बढ़ रही है। वहीं 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया। वहीं उप्र कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की जिस तरीके से पुराने जमाने में डाकू गांव को लूटते थे और जाकर किसी धार्मिक स्थल पर घंटा चढ़ा देते थे और समझते थे कि हमने डाका डालकर एक पुण्य का काम कर दिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह,, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव डॉ. राम रतन पटेल, उप्र कांग्रेस कमेटी सदस्य इगलास हुसैन आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button