मनोरंजन

महीने भर बाद भी गदर 2 कर रही करोड़ों में कमाई! 30वें दिन सनी देओल की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Connect News 24

Gadar 2 Box Office Collection Day 30: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को रिलीज हुए अब एक महीना हो चुका है. फिल्म अब तक दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए है. ‘गदर 2’ ने अब तक टोटल 512.35 रुपए का कारोबार कर लिया है. अहम बात ये है कि जवान की रिलीज के बाद भी फिल्म हर दिन करोड़ रुपए तक कमाई कर रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 29वें दिन सबसे कम सिर्फ 0.90 करोड़ कमाए थे. वहीं अब 30वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. ‘गदर 2’ ने 30वें दिन 1.45 करोड़ रुपए की कमाई की है. एक महीने बाद भी फिल्म का करोड़ में बिजनेस करना सनी देओल के लिए अच्छी खबर है. हालांकि अब ‘जवान’ की रिलीज के बाद धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घटने लगी है.

‘गदर 2’ ने कमाए 512.35 करोड़
बता दें कि ‘गदर 2’ अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. माना जा रहा था कि क्लैश के चलते फिल्म को नुकसान हो सकता है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और फिल्म ने 512.35 रुपए का कलेक्शन करते हुए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म खिताब अपने नाम किया हुआ है.

 ‘गदर 2’ पर हुआ जवान का असर!
आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के बाद ‘गदर 2’ की कमाई पर थोड़ा असर देखने को मिला था. हालांकि फिल्म दोबारा पटरी पर लौट आई थी. वहीं अब शाहरुख खान की जवान की रिलीज के बाद फिल्म के कारोबार पर असर देखने को मिल रहा है. फिल्म की कमाई अब 1 से डेढ़ करोड़ में सिमटकर रह हई है.

ये भी पढ़ें: Dream Girl 2 Box Office Collection Day 16: Jawan के आगे फीका पड़ा ‘ड्रीम गर्ल 2’ का खुमार! 16वें दिन ऐसा रहा फिल्म का हाल, किया सिर्फ इतना कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button