बदायूं

Budaun News: भाजपा के प्रदेश मंत्री के साथ टावर लगाने के नाम पर ठगी की कोशिश

Connect News 24

बदायूं। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती से टावर लगवाने के नाम पर ठगी की कोशिश की गई। कॉल करने वाले ने पहले उनसे गांव और उनकी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने जब टावर लगवाने के लिए कोई आवेदन न करने की बात कही तो आरोपी ने उनसे गाली-गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूलरूप से बिल्सी क्षेत्र में अकौली गांव निवासी डीपी भारती कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम में रह रहे हैं। उनकी पत्नी रेखा भारती अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख हैं। उनका कहना है कि पांच जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित कुमार बताते हुए भारत संचार निगम लि. का कर्मचारी बताया।

पहले उसने अकौली गांव के बारे में जानकारी मांगी। बाद में ब्लॉक प्रमुख पत्नी के बारे में जानकारी ली। वह काफी कुछ पूछता रहा, लेकिन तब तक वह कुछ नहीं समझ पाए। आखिर में उसने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक पीडीएफ फाइल भेजी है, उसे पढ़ लीजिए। आपकी ओर से मोबाइल टावर लगवाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि जब हमारी ओर से कोई आवेदन किया ही नहीं गया तो आपके पास आवेदन कैसे आ गया। इस पर आरोपी ने गाली देने लगा और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मोबाइल नंबर की जानकारी खंगाली जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button