बदायूं

Budaun News: मरीज की मरहम पट्टी कर मामला दबाती रहीं दोनों नर्स

Connect News 24

Both the nurses kept suppressing the matter by dressing the patient

मेडिकल कॉलेज का आईसीयू वार्ड।

– राजकीय मेडिकल कॉलेज में चूहों द्वारा मरीज के अंग कुतरने का मामला

– शासन को भेजी रिपोर्ट में नर्सों की लापरवाही की दी गई जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज के अंग कुतरने के मामले में नर्सों की लापरवाही सामने आई है, वह घटना को पूरी तरह से दबाना चाहती थीं, मरीज की चादर पर खून के धब्बे देखने के बाद भी उन्होंने यह पता लगाने की जहमत नहीं उठाई कि ऐसा क्यों है। चुपचाप मरीज की मरहम पट्टी कर मामले को दबाती रहीं। जब मरीज के परिजन आईसीयू पहुंचे और उसके शरीर पर पट्टियां देखीं, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों नर्सों को आईसीयू से हटा दिया गया है, साथ ही शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में दातागंज के बुध बाजार निवासी रामसेवक गुप्ता 30 जून को भर्ती हुए। सात जून को उनका एक्सीडेंट हो गया था, 30 जून तक उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला। बाद में उन्हें यहां भर्ती कराया गया।

आईसीयू में परिवार के किसी सदस्य को जाने की अनुमति नहीं थी। 19 जुलाई की रात आईसीयू में डॉ. हेमंत कुमार, स्टाफ नर्स शिल्पी और पूजा की ड्यूटी थी। इस दौरान एक चूहा आ गया, जिसने मरीज रामसेवक गुप्ता के पैर समेत शरीर के कुछ अन्य अंग कुतर दिए।

मरीज बेहोश था, इससे उसे अंग कुतरने की जानकारी नहीं हुई। स्टाफ नर्सों के होश तब उड़े जब उन्होंने मरीज के बेड की चादर पर खून के धब्बे देखे। उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की। चादर तुरंत बदल दी तो परिवार वालों के आने से पहले ही मरीज के जख्मों पर पट्टियां कर दीं।

जब परिवार के सदस्यों ने मरीज के शरीर पर पट्टियां देखीं तो उन्हाेंने इसका कारण पूछा। तब स्टाफ नर्सों ने बहाने बनाए। जिस पर परिवार वालों ने शोर मचा दिया। इस संबंध में अधिकारियों को पता चला तो मामले की जांच शुरू हुई। पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने जो जांच कराई उसमें भी स्टाफ नर्सों की लापरवाही की बात सामने आई। जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई।

मामला 19 जुलाई का है। उस दिन आईसीयू में दो स्टाफ नर्स तैनात थीं। उनकी लापरवाही की बात सामने आने के बाद आईसीयू से हटाकर एक को हड्डी वार्ड और दूसरी को टीबी वार्ड भेजा गया है। मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। दोनों स्टाफ नर्सों ने कॉलेज प्रशासन को चूहा द्वारा मरीज के अंग कुतरने की जानकारी नहीं दी। इसमें उनकी लापरवाही रही। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जैसा आदेश होगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

– डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज का आईसीयू वार्ड।

मेडिकल कॉलेज का आईसीयू वार्ड।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button