Pilibhit News: चोरी कर कसाई को बेच दी गाय, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:26 AM IST
पूरनपुर। चोरी कर गाय कसाई के हाथ बेच दी। उसने गाय को काट दिया। पुलिस ने गांव उदयपुर खुर्द निवासी नीरज पांडेय की ओर से इरशाद और उसके पुत्र यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार कर गाय बिक्री के एक हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
नीरज पांडेय ने बताया कि 22 जुलाई को रात 11 बजे इरशाद और उसका पुत्र यामीन उनकी गाय चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने दी। इरशाद से पूछने पर उसने गाय को शेरपुरकलां के कसाई को बेचने और उसे काट देने की जानकारी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि इरशाद और यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इरशाद को गिरफ्तार कर गाय बिक्री के एक हजार रुपये बरामद किए गए हैं। संवाद