बदायूं

Budaun News: प्रेमी ने किन्नर को घर ले जाकर गोली मारी

Connect News 24

lover took the eunuch home and shot her

11बीडीएन21-जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किन्नर चाहत।संवाद

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में प्रेमी ने किन्नर को अपने घर ले जाकर गोली मार दी। पुलिस ने घायल किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी किन्नर चाहत का कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शहर के ही मोहल्ला कबूलपुरा में रहते हैं। बुधवार की रात युवक चाहत को अपने साथ अपने गांव रमजानपुर ले गया। बुधवार की रात डेढ़ बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी के चलते युवक ने चाहत को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक भाग गया। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button