बदायूं

Budaun News: गोदाम में खड़ी कार में अचानक आग लगी

Connect News 24

A sudden fire broke out in a car parked in the godown

आग में जलती कार। संवाद

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित एक गोदाम में खड़ी कार में बीती रात अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कार मालिक ने राहगीरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं गल्ला व्यापारी नवरतन वार्ष्णेय का नगर के मुख्य बाजार में कुटी मंदिर के पास गोदाम है। जहां पर उनकी स्कार्पियो कार खड़ी थी। रात करीब एक बजे उसमें अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों से आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना कार स्वामी को दी। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button