बदायूं

Budaun News: सात को शाहजहांपुर से भिड़ेगी बदायूं की टीम

Connect News 24

– अंडर-16 की टीम 50-50 ओवरों का खेलेगी मैच

– बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में सात से 10 जून तक चलेगा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में पिछले दिनों बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 टीम बनाई गई थी। जिला स्तरीय टीम में 16 सदस्यों का चयन किया गया था। अब इस टीम का सात जून को शाहजहांपुर की टीम से 50-50 ओवरों का मैच खेला जाएगा।

उप्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 आयु वर्ग का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट सात जून से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा, जो बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में होगा। मैच 50-50 ओवरों के खेले जाएंगे।

बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जिला स्तरीय अंडर 16 आयु वर्ग की टीम का चयन चयनकर्ता अखिलेश पांडेय और ध्वनित भारद्वाज द्वारा किया गया था। अब यह टीम सात जून को शाहजहांपुर से 50-50 ओवरों का मैच खेलेगी। उसके बाद में पीलीभीत और बरेली की टीम से भी मैच होगा।

इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों की मंडल स्तरीय अंडर-16 टीम बनाई जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों का शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जिलास्तरीय टीम के बाद में मंडल और फिर राज्य स्तरीय टीम में चयनित हों।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button