बदायूं

Budaun News: आईजीआरएस पर शिकायतों के समाधान में बदायूं प्रदेश में अव्वल

Connect News 24

बदायूं। जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस में जिले की पुलिस ने जुलाई माह में प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासन द्वारा किए गए मूल्यांकन में कुल आठ पैरामीटर पर रैंकिंग जारी की गई है।

जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा किए गए मूल्यांकन में जिले को 125 में से 125 अंक प्राप्त हुए। इसमें आईजीआरएस प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र सक्सेना व उनकी टीम द्वारा कार्य करते हुए पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों की प्रतिदिन समीक्षा कराकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

इस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जितेन्द्र सक्सेना व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा थाना बिनावर, कुवरगांव, महिलाथाना, कादरचौक, उसहैत, मूसाझाग, दातागंज, हजरतपुर, सहसवान, मुजरिया, जरीफनगर, बिल्सी, इस्लामनगर व थाना फैजगंज बेहटा प्रभारियों को आईजीआरएस पोर्टल में प्रथम स्थान आने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button