बदायूं

Budaun News: उझानी में भैंस ने युवक को पटका, मौत

Connect News 24

Buffalo thrashed a young man in Ujhani, death

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक सोहन पाल के परिजन।

मृतक के भाई ने लगाया भैंस मालिक पर लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। घर से निकले युवक को भैंस ने पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे की है। नझियाई मोहल्ला निवासी सोनपाल उर्फ सोना (45) पुत्र भीमसेन शौच के लिए घर से बाहर निकला। वह गंजशहीदा मोहल्ला निवासी पप्पू कश्यप की गली में पहुंच ही था कि वहां भैंस ने सोनपाल को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनपाल काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो भाई दुर्गपाल ने उसकी तलाश की। खोजबीन के दौरान सोनपाल का शव पप्पू के घर के पास पड़ा मिला।

मृतक के भाई दुर्गपाल ने बताया कि घटना के दौरान भैंस मालिक पप्पू भी मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने सोनपाल को भैंस के हमले से बचाने की कोशिश नहीं की। दुर्गपाल ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया। उसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अविवाहित था। इसके विपरीत आरोपी भैंस मालिक पक्ष ने पुलिस को बताया कि पप्पू घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। इधर, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button