पीलीभीत

Pilibhit News: तीन बच्चों को छोड़कर गैर समुदाय के प्रेमी संग फरार हुई महिला, नकदी-जेवर भी ले गई

Connect News 24

Woman eloped with other community lover leaving behind three children

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत जनपद में पति से अलग रह रही महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की मां ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी 11 साल पहले की थी। शादी के कुछ साल बाद से वह मायके में रह रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक गैर समुदाय का युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2012 में कलीनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के बाद पुत्री ने दो पुत्र एक पुत्री का जन्म दिया। पुत्री पिछले पांच वर्षों से मायके में रह रही थी। पति कभी उसे विदा कराने के लिए नहीं आया। इसी दौरान विवाहिता का गांव के ही गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। 

ये भी पढ़ें- इस गैंग से रहें सावधान: डेबिट कार्ड बदलकर निकालता है रकम, ATM से रुपये निकालते समय न करें ये गलती

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button