पीलीभीत
Pilibhit News: डांस का दंगल रियलिटी शो के लिए दो छात्राओं का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
बीसलपुर। नगर की दो छात्राओं का डांस का दंगल रियलिटी शो के लिए चयन हुआ है। डांस कोचिंग के संचालक चमन श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रामभरोसे लाल की पुत्री रोशनी और मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अशोक शर्मा की पुत्री सौम्या शर्मा काफी समय से नृत्य सीख रही हैं। दोनों का डांस का दंगल टेलीविजन रियलिटी शो में चयन हुआ है। यह नगर ही नहीं बल्कि जनपद के लिए गौरव की बात है। संवाद

रोशनी।