बदायूं

Budaun News: 2018 में भर्ती हुए शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में शामिल करने की मांग

Connect News 24

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में बीएसए स्वाति भारती से मिला और पत्र सौंपा। इसमें कहा कि एक मई 2018 को 12460 भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि बेसिक शिक्षा सचिव के आदेशानुसार वरिष्ठता सूची में शामिल करने करने के लिए पत्र भी जारी किया गया था।

इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, अरविंद दीक्षित, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश कुमार, अराफात खान जमाल अहमद, आयुष भारद्वाज, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button