बदायूं

Budaun News: वाहन से टकराई बग्गी, एक की मौत, साथी घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Fri, 05 May 2023 01:11 AM IST

Buggy collided with vehicle, one killed, fellow injured

04बीडीएन21-मृतक राजवीर उर्फ छोटे का फाइल फोटो।संवाद

मुजरिया। थाना क्षेत्र में किसी वाहन से बग्गी टकरा गई। हादसे में बग्गी चालक और घोड़े की मौत हो गई, जबकि बग्गी चालक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी राजवीर उर्फ छोटे लाल (30) शादी समारोह में घोड़ा-बग्गी चलाने का काम करते थे। बुधवार को वह मुजरिया क्षेत्र के गांव कौल्हाई में बरात चढ़ाकर लौट रहे थे। साथ में बिल्सी के मुहल्ला नंबर आठ निवासी आसमोहम्मद भी था। रात करीब डेढ़ बजे गांव रफीनगर के पास किसी वाहन से बग्गी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बग्गी के परखचे उड़ गए और राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बग्गी में लगा एक घोड़ा भी मर गया। आसमोहम्मद को पुलिस ने घायल आसमोहम्मद को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

04बीडीएन21-मृतक राजवीर उर्फ छोटे का फाइल फोटो।संवाद

04बीडीएन21-मृतक राजवीर उर्फ छोटे का फाइल फोटो।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button