बदायूं

Budaun News: जिले भर में चला गोवंशों को पकड़ने का अभियान

Connect News 24

– 150 छुट्टा गोवंशों को भेजा गो आश्रय स्थल

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गोवंशों ने आम लोगों से लेकर किसानों तक का जीना मुश्किल कर दिया है। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को डीएम ने गोवंशों को पकड़ने का आदेश दिया। इसके बाद जिलेभर में छुट्टा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिले में कुल 150 गोवंश पकड़े गए।

डीएम मनोज कुमार के आदेश पर मंगलवार को सीवीओ डॉ. निरंकार सिंह मलिक के निर्देशन में जिलेभर में छुट्टा गोवंशों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों और खेतों में घूमने वाले गोवंशों की मंगलवार को धड़पकड़ की गई। विभाग के अनुसार, इस दौरान करीब 150 गोवंश ग्राम पंचायतों में पकड़े गए। इन्हें देर शाम आसपास की गो आश्रय स्थल में संरक्षित किया गया। सीवीओ ने बताया कि यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा, ताकि सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को सुरक्षित किया जाए सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button