बदायूं

Budaun News: सावन बाद फिर चलेगा अभियान

Connect News 24

Illegal stand: Campaign will run again after Sawan

वाटर वर्क्स रोड पर खड़े टैक्सी वाहन। संवाद

वाटर वर्क्स रोड पर टैक्सी वालों का कब्जा, एसके कॉलेज के सामने बनाई गई थी पार्किंग

शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक बार फिर डीएम ने दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मुख्यमंत्री ने कहा, अवैध स्टैंड हटाओ। अफसरों ने कहा- अवैध स्टैंड हटाओ। अब डीएम ने कहा-देखना, हटाए गए अवैध स्टैंड फिर से न बन जाएं। …लेकिन सवाल तो यह उठता है कि जब ये स्टैंड हटे ही नहीं तो दोबारा लगेंगे कहां? यातायात प्रभारी की माने तो सावन बीतने पर एक बार फिर अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

महीना भर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त आदेश दिए थे कि कहीं पर भी अवैध वाहन स्टैंड नहीं होने चाहिए। जिले में अधिकारी सक्रिय हुए और आदेश के अगले दिन सभी चालकों से उनके वाहन हटवा दिए। एक-दो दिन बाद ही शहर के विभिन्न स्थानों पर फिर स्टैंड वहीं के वहीं आ गए। इस समय वाटर वर्क्स रोड पर टैक्सी स्टैंड, पनबड़िया उपकेंद्र के सामने व सकरी रोड पर टाटा मैजिक स्टैंड चल रहा है।

शुक्रवार हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जिन अवैध ऑटो, बस, टैक्सी स्टैंड को हटवाया गया है वहां पर दोबारा से न लगें। यही नहीं, इससे पहले भी ठकों में स्टैंड हटाने या दोबारा न लगने के निर्देश जारी किए गए लेकिन स्टैंड हटवाने मौके पर कोई अफसर फोर्स लेकर नहीं पहुंचा।

फोटो- 15

‘यहां का स्टैंड एसके कॉलेज के सामने है’

– वाटर वर्क्स रोड पर टैक्सी वालों का कब्जा कई दशक पुराना है। इस कारण इस रोड को लोग वाटर वर्क्स रोड के नाम से कम बल्कि टैक्सी स्टैंड के नाम से ज्यादा जानते हैं। कभी यहां हालत ऐसी थी कि टैक्सियों के कारण सड़कसंकरी गली जैसी दिखती थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जब एक दिन अभियान चलाकर जब रोड से टैक्सी संचालकों को खदेड़ा गया तो उनके लिए एसके कॉलेज के सामने बनी पार्किंग मेें व्यवस्था की गई। रोड से सटी दीवार पर ””यहां का स्टैंड एसके कॉलेज के सामने है…”” भी लिखवा दिया गया। इसके बाद कुछ चालक को वहां टैक्सी खड़ी करने लगे लेकिन अधिकांश का कब्जा अभी भी वाटर वर्क्स रोड पर ही है। इतना फर्क जरूर आ गया है कि उन्होंने अपनी टैक्सी सड़क की तरफ मुंह न करके राेडवेज बस स्टैंड की दीवार के सहारे खड़ी करना शुरू कर दी है।

सुबह से रात तक रहता है टैक्सियों का जमावड़ा

– वाटर वर्क्स रोड पर अलसुबह से ही टैक्सी संचालकों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। पास ही रोडवेज बस स्टैंड चौराहा है, जहां काफी भीड़ रहती है और दिन में कई कई बार जाम लगता है। ऐसे में जब यहां भीड़ एकत्र होती है तो लोगों को टैक्सियों के कारण वाटर वर्क्स रोड पर निकलने को जगह नही मिलती और जाम की समस्या और बढ़ जाती है। राडवेज चौकी पुलिस भी इसे मूकदर्शक बनी देखती रहती है।

– अभी पुलिस कांवड व्यवस्था में लगी है। सावन माह समाप्त होने के बाद अवैध टैक्सी स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। अधिकारियों के आदेश का पालन होगा। -अरिहंत सिद्धार्थ, यातायात प्रभारी

वाटर वर्क्स रोड पर खड़े टैक्सी वाहन। संवाद

वाटर वर्क्स रोड पर खड़े टैक्सी वाहन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button