Budaun News: एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला का समापन

कार्यशाला के समापन पर मौजूद प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं। स्वयं
बदायूं। सीबीएसई बोर्ड देहरादून की ओर से एचपी इंटरनेशनल में दो दिवसीय कॅरियर गाइडेंस कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। बुलंदशहर से आईं ट्रेनर डाॅ. रीता शर्मा ने अपने अनुभव कौशल को सारगर्भित व अनेक गतिविधियों के माध्यम से व्यक्त करते हुए मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में मदर्स पब्लिक स्कूल, मदर एथीना, ब्लूमिंगडेल, टिथोनस स्कूल, एपीएस उझानी, बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने ट्रेनर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया एवं उनका आभार जताया।
उपप्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों के शिक्षा कार्य में निखार आता हैै। प्रशासनिक अधिकारी संदीप पांडेय ने कहा कि हमें किन्हीं भी विषम परिस्थितियों में अध्यापक पद की गरिमा को बनाये रखना चाहिए, क्योंकि छात्र हमारे व्यवहार व आचरण से ही सीखते हैं। अध्यापक छात्रों का दर्पण होते हैं।