बदायूं

Budaun News: चार थानों में ध्वनि प्रदूषण के मामले दर्ज

Connect News 24

बदायूं। चार थानों में ध्वनि प्रदूषण के मामले दर्ज किए गए हैं। उसावां थाने के एसआई अनोज कुमार ने गौतरा पट्टी नजीम खां में नूरी मस्जिद के मौलवी अजहर रजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उधर, कादरचौक के एसआई महेश कुमार का कहना है कि वह मुंशी नगला पहुंचे, जहां एक मस्जिद से तेज आवाज में अजान सुनाई दी। उन्होंने गांव रमजानपुर निवासी मोहम्मद अमीन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है तो इसी थाने के एसआई हरीश चंद्र शर्मा ने चौड़ेरा गांव की मस्जिद के मौलवी बेहटा डंबर निवासी सहरुल हसन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी क्रम में मूसाझाग के एसआई गुरुदत्त शर्मा ने महेरा गांव में मंदिर के पुजारी जगन्नाथ, एसआई जगवीर सिंह ने मचलई की गौसूल बाजार वाली मस्जिद के मौलवी छोटे हसन, वजीरगंज क्षेत्र के गांव जगपुरा निवासी अरबाज, कोतवाली सहसवान के एसआई रामपाल सिंह ने गांव नवाबगंज बेला की नूरी मस्जिद के मौलवी अब्दुल वाशिद के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद

………


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button