बदायूं

Budaun News: सहसवान पहुंची सीबीआई टीम, एक परिवार से की पूछताछ

Connect News 24

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने एक घर पर छापा मारा। परिवार वालों से पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि परिवार के एक युवक को सीबीआई टीम ने दिल्ली में गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार सुबह सीबीआई उसे लेकर उसके घर पहुंची। उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। युवक किस मामले में पकड़ा गया है। अभी इसका पता नहीं चला है। मोहल्ले के लोग अलग-अलग तरह के अनुमान लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार देर रात तक सीबीआई युवक के घर में रही और परिवार वालों से पूछताछ करती रही। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button