Budaun News: शहर में प्रदर्शनी देखकर लौट रही महिला की चेन छीनी
बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड से प्रदर्शनी देखकर लौट रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर लुटेरे चेन छीन ले गए। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी परवेज की पत्नी नाजमा अख्तर अपनी बहन सादमा अख्तर और बच्चों के साथ शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रदर्शनी देखकर पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो स्कूटी सवार लुटेरों में से एक स्कूटी से उतरा और नाजमा के पीछे-पीछे चलने लगा। कुछ ही दूरी पर जाकर उसने झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
नाजमा ने जब तक शोर मचाया वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि मामला की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।