सपा के पूर्व पार्षद पर FIR: अशरफ के गुर्गों की पैरवी के लिए मांगी रंगदारी, खुद को बताया सद्दाम का करीबी

पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सपा के पूर्व पार्षद फिरदौस खां अंजुम और उसके भाई आफताब उर्फ सरवर खां पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। चक महमूद मोहल्ला निवासी नदीम खां ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद और उसके भाई ने माफिया अशरफ के गुर्गों की पैरवी के लिए 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में दी तहरीर में नदीम खां ने बताया कि उनके घर के सामने पूर्व पार्षद फिरदौस खां अंजुम का मकान है। फिरदौस इस बार पार्षदी का चुनाव हार गया था। अपनी हार से बौखला कर वह उनको धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरदौस ने चुनाव में हार के कारण उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। कहता है कि जेल में बंद अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी, फरार सद्दाम की पैरवी के लिए उसे रुपये की सख्त जरूरत है।
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...



