बदायूं

Budaun News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजे जयकारे

Connect News 24

Cheers echoed in pagodas on the first Monday of Sawan

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जला​भिषेक करते कांवड़िये।

जिले के विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, सुबह से ही लगी रहीं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भगवान का फूलमालाओं से शृंगार किया और बम-बम के जयकारे लगाए। शहर के बिरुआबाड़ी, गौरी शंकर और हरप्रसाद समेत विभिन्न मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं।

श्रद्धालु सोमवार की अल सुबह ही पूजा सामग्री के साथ शिवालयों में पहुंच गए और भगवान शिव की श्रद्धा, भक्ति के साथ जलाभिषेक करने के साथ पूजा-अर्चना की और सुखमय जीवन की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। शिवालय हर-हर महादेव, जय शिव, जय शिव, ऊं नम: शिवाय एवं बोल बम के उद्घोष से गूंजते रहे।

जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। गौरीशंकर, बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद मंदिर परिसर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का सहयोग मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस प्रशासन ने भी किया। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया।

सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही पुलिस

सावन के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अपनी ओर से व्यापक व्यवस्था की थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो। ऐसे में प्रत्येक चौराहे से लेकर मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। सुरक्षा के मद्देनजर, शहर के प्रत्येक मुख्य चौराहे पर भी पुलिस कर्मियों के अलावा होमगार्ड की तैनाती की गई थी।

मंदिर के बाहर बेलपत्र, धतूरा की हुई ब्रिकी

शहर में स्थित गौरी शंकर मंदिर और बिरुआबाड़ी मंदिर के बाहर सुबह से लोगों ने बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, रोली, चंदन आदि की दुकानें सजा लीं थी। ताकि मंदिर आने वाले भक्तों को पूजा संबंधी सभी सामान आसानी से मिल जाए।

दो माह चलेगा कांवड़ियों के लिए शिविर

सैदपुर। नगर पंचायत की ओर से शिवभक्तों के लिए कावड़ सेवा शिविर बदायूं-चंदौसी हाईवे पर लगाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने पंचायत सदस्यों और समाजसेवी लोगों के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। कहा कि शिव भक्तों के लिए शिविर दो माह चलेगा, जिसमें कांवड़ियों के ठहरने के साथ जलपान की व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कार्यवाहक थाना वजीरगंज प्रभारी विष्णु दत्ता ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया। कृपाशंकर शर्मा, वेदप्रकाश माहेश्वरी, हिमांशु पाराशरी, सौरभ माहेश्वरी, विद्याराम मौर्या, इस्माइल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जलाभिषेक करते कांवड़िये।

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जलाभिषेक करते कांवड़िये।

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जलाभिषेक करते कांवड़िये।

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जलाभिषेक करते कांवड़िये।

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जलाभिषेक करते कांवड़िये।

बिरूआवाड़ी मंदिर में पहले सोमवार को जलाभिषेक करते कांवड़िये।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button