बदायूं

Budaun News: कार की टक्कर से घायल बालक की मौत

Connect News 24

मुजरिया। थाना क्षेत्र में कौल्हाई के नजदीक एक कार की टक्कर से घायल बालक की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्राम कौल्हाई निवासी बाबूराम ने बताया कि तीन दिन पहले उनका आठ साल का बेटा दक्ष सड़क पार कर रहा था तभी सहसवान की ओर से आई कार ने उसको टक्कर मार दी थी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पिता ने कार के नंबर के आधार पर तहरीर दी है। थाना पुलिस ने कार कब्जे में लेकर सीज कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button