बदायूं

Budaun News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए मॉडल

Connect News 24

Children made models in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

बिल्सी। शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। बच्चों ने प्रदूषण, बादल के प्रकार, मिट्टी के प्रकार, चंद्रयान-3, सौर मंडल, पेड़ों की उपयोगिता, जलचक्र, एटीएम, स्टेडियम आदि के मॉडल बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाए। इसके बाद निर्णायक मंडल ने अक्षरा, सुमायरा, प्रज्ञा, ज्योति, दिव्या को प्रथम, दिव्या, तनु, खुशबू को द्वितीय एवं आकांशी, लक्ष्मी को तृतीय घोषित किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button