पीलीभीत

Pilibhit News: सपा प्रदेश सचिव का किया स्वागत, रैली भी निकाली

Connect News 24

SP state secretary welcomed, rally also taken out

सपा के कार्यकम में मौजूद कार्यकर्ता । स्रोत – सपा

पीलीभीत। सपा द्वारा घोषित किए गए प्रदेश सचिव फारूक कादरी बुधवार को प्रथम बार जनपद पहुंचे। गृह जनपद में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली।

जनपद की सीमा पूरनपुर के गढ़वाखेड़ा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। वहां से कढेरचौरा चीनी मिल होते हुए आसाम चौराहे, नगरपालिका चौराहा से स्टेशन रोड पुरानी बैंक स्टेट चौराहा, घुंघचिहाई चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां भी स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, मखदूम खान, अमित पाठक, पवन यादव, असलम जावेद अंसारी, नोमान अली वारसी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button