Budaun News: बच्चों को दी सीख, यूनिफाॅर्म में आएं, सफाई रखें
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर बछौरा में प्रेरणा एप के माध्यम से निरीक्षण किया। बच्चों ने सभी सवालों का सही जवाब देने व उपस्थिति ठीक होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मिडडे मील के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चों को सीख दी कि वे यूनिफॉर्म में आएं और सफाई भी रखें।
डीएम ने निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए। शौचालय, हैंडवॉश सहित आदि शेष कार्य को पूर्ण करा कर विद्यालय को आदर्श विद्यालय का रूप दिया जाए। डीएम ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से यूनिफॉर्म में विद्यालय आएं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बच्चों को स्वच्छता के नियमों का पालन कराया जाए। विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार भी सिखाए जाएं। कहा कि विद्यालयों में सफाई सहित समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। संवाद