पीलीभीत

Pilibhit News: गोदाम बेचने के नाम पर ठग लिए 22.84 लाख रुपये

Connect News 24

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र गांव मधपुरी निवासी संतोष पांडेय से कुछ लोगों ने गोदाम बेचने के नाम पर 22.84 लाख रुपये ठग लिए। सीओ सतीश कुमार से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव मधपुरी के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया है कि पीलीभीत शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी रिश्तेदार गिरीश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, मीरा देवी से अच्छे संबंधों के चलते रुपयों का लेन-देन चलता रहता था। इन लोगों ने गांव जतीपुर निवासी धीरेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला और अजय प्रकाश की गांव की कृषि भूमि खरीदने का सौदा किया था, लेकिन रुपये कम कम होने के कारण भूमि का बैनामा करा लेने और कुछ समय बाद रुपये दे देने की बात तय हुई। भूमि पर लोन होने के चलते दाखिल खारिज नहीं हो सका था।

कुछ दिन बाद गिरीश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला और मीरा देवी उनके घर पर आए और गोदाम खरीदने के लिए कहा। इस पर उसने 22.84 लाख रुपये दे दिए। मगर गोदाम के अभिलेख उसके नाम नहीं किए गए। कुछ समय बाद गोदाम उसे दे दिया गया, लेकिन बैनामा नहीं कराया गया। इसी बीच गिरीश शुक्ला की मौत हो गई। इसके बाद कई बार कहने के बावजूद उसके नाम बैनामा नहीं कराया गया।

आरोप है कि एक मई 2023 को संतोष गोदाम पर बैठे थे। इसी बीच प्रशांत शुक्ला, सुरेश शुक्ला और मीरा शुक्ला चार अज्ञात साथियों के साथ गोदाम पर आए और खाली करने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सीओ के आदेश पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने प्रशांत शुक्ला, मीरा देवी और सुरेश शुक्ला समेत चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button