शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लिफ्ट देकर बदमाशों ने चलती कार में दंपती से नकदी और जेवर लूटे

Connect News 24

They gave the couple a lift and robbed them of cash and jewelery in a moving car

आरसी मिशन में लूट के बाद जानकारी देते पीड़ित रामकृपाल व पत्नी कमला देवी।

सेहरामऊ दक्षिणी। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी रामकृपाल और उनकी पत्नी कमला देवी को कार में लिफ्ट देकर लूट लिया गया। नकदी व जेवर छीनने के बाद कार से धक्का देकर बदमाश भाग गए। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

रामकृपाल की पत्नी कमला देवी की आंखों में दिक्कत है। बृहस्पतिवार को कमला देवी पति के साथ दवा लेने शाहजहांपुर जा रहीं थीं। रामकृपाल ने रिलायंस थर्मल पॉवर के बाहर स्थित एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे। दोनों भट्ठा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी शाहबाद की ओर से सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार में चार लोग पहले से बैठे हुए थे। उन्होंने रामकृपाल से बरेली जाने का रास्ता पूछा। उन्होंने रामकृपाल और उसकी पत्नी को रास्ते में छोड़ देने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया।

इसके बाद चालक ने रामचंद्र मिशन आश्रम के ठीक सामने बने कट से हरदोई की ओर कार मोड़ ली। कार को गलत दिशा में जाते देखकर रामकृपाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने दंपती से मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर धमकाया। बदमाशों ने रामकृपाल की सोने की चेन, उसकी पत्नी के कानों से झुमकी और नकदी छीन ली। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित रोजा रजवाहा पुलिया के पास दोनों को कार से धक्का देकर हरदोई की ओर भाग गए।

काफी तेज गति में कार चला रहा था चालक

बदमाशों का साथी कार का चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि चंद मिनट में सेहरामऊ दक्षिणी के आगे निकल गई। घटना के बाद एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित से बातचीत की। रामकृपाल ने कार का नंबर बताया है। पुलिस कार का नंबर ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई जा रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

– अमित चौरसिया, सीओ सदर

लूट की वारदात से पुलिस पर उठ रहे सवाल

जुलाई का महीना पुलिस के लिए काफी सिरदर्द साबित हो रहा है। इस माह 13 दिन में यह तीसरी लूट की वारदात हुई। इससे पहले तिलहर में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button