Budaun News: दूसरे दिन बच्चों के नृत्य की रही धूम, दाल से बनाई श्रीगणेश की आकृति

उझानी में अग्रसेन महोत्सव में शामिल पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। संवाद
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बुधवार देर शाम तक कार्यक्रम हुए। प्रतिभागी सजातीय बच्चों समेत महिलाओं ने मोबाइल फोन कवर डेकोरेशन की और चार्ट पेपर पर भगवान श्रीगणेश का चित्र बनाया। जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने धूम मचा दी।
प्रतियोगिता के नृत्य के दोनों वर्ग में सोना अग्रवाल, राशि अग्रवाल, रिषिक गोयल, अविका मित्तल, प्रसिद्धि गोयल, रिद्धिमा अग्रवाल, विधि अग्रवाल, राधिका गोयल और अर्नव गोयल ने धूम मचा दी। भजनों और फिल्मी गीतों पर उन्होंने दर्शकों की वाहवाही लूटी। भाषण प्रतियोगिता हिंदी में मानसी अग्रवाल, दिया अग्रवाल, सृष्टि, गार्गी अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, श्रेष्ठा अग्रवाल और शोभित अग्रवाल ने स्वच्छता और देशभक्ति पर विचार रखे। अंग्रेजी में शुभांगी गर्ग ने भाषण दिया।
इसके अलावा चार्ट पेपर पर राधिका गोयल, प्रियल गर्ग, पंखुड़ी गर्ग और निवृत्ति गोयल ने दाल के दानों से गणेश भगवान का चित्र बनाया। कार्यक्रम शुरू होने पर पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और बदायूं की अंजली अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। अग्रवाल महिला समिति की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
इस मौके पर सुनीति अग्रवाल, ऊषा गोयल, राजीव गोयल मैंमिया, अवनीश चंद्र गोयल, प्रवीण कुमार मित्तल, अमोल गोयल, धीरज मित्तल, नीतू अग्रवाल, शालिनी सिंघल, शशि गोयल, प्रभा गोयल, सुमन गोयल, कविता मित्तल, प्रियंका मित्तल, सुधा गर्ग, रमेशचंद्र बंसल और मुनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उझानी में अग्रसेन महोत्सव में शामिल पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। संवाद

उझानी में अग्रसेन महोत्सव में शामिल पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। संवाद

उझानी में अग्रसेन महोत्सव में शामिल पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। संवाद