पीलीभीत
Pilibhit News: विधायक ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास

अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास करते विघायक । स्रोत – विघायक
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र में कई अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होना है। इसमें गांव गौहनिया में बन रहे अंत्येष्टि स्थल का विधायक विवेक वर्मा द्वारा शिलान्यास किया गया।
सचिव हरि सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पंचायत राज द्वारा 24 लाख 36 हजार की लागत से कराया जा रहा है। अंत्येष्टि स्थल बनने से गांव में आ रही की समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर प्रधान विमला, परदेशी, विनोद कुमार समेत कई लोगो मौजूद रहे। संवाद