Budaun News: एक घंटे की बारिश से शहर लबालब

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। शहर में बुधवार दोपहर को अचानक काले घने बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से शहर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जहां जलभराव न हुआ हो। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया।
नगर पालिका की लापरवाही बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। नाला सफाई समय से और सही से न होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर ही भरा रहा। इससे लोगों को गंदे पानी के ही बीच से होकर निकलना पड़ा। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से बारिश शुरू हो गई और करीब साढ़े 12 बजे तक हुई।
शहर के मोहल्ला पनवाड़ी, छह सड़क, शिव मंदिर चौराहा, नेकपुर, जोगीपुरा, कलक्ट्रेट परिसर और जिला अस्पताल परिसर भी इससे अछूता नहीं रहा। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों को घरों तक से निकलना मुश्किल हो गया। दरअसल, तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। जैसे ही बारिश बंद हुई वाहनों का निकलना शुरू हुआ और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ ही देर में सड़कों पर जाम लगा गया।
जलभराव खत्म हुआ तो कीचड़ ने किया परेशान
बारिश की वजह से हुए जलभराव से लोग परेशान थे, लेकिन जलभराव खत्म होने के बाद गलियों की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। वहां पर इस कदर कीचड़ फैल गई। पूरे दिन लोग गलियों में नहीं निकल पाए।

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद



