बदायूं

Budaun News: नहीं पिघला कॉलेज प्रशासन, खाली करना पड़ेगा छात्रावास

Connect News 24

College administration did not melt down, hostel will have to be vacated

राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा-एक जनवरी तक का दिया गया है समय

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रह रहीं बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की 39 छात्राओं को छात्रावास खाली करना ही पड़ेगा। बुधवार को भी छात्राओं ने प्राचार्य से वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी।

जैसे-तैसे नर्सिंग की पढ़ाई करने का मौका मिला तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में पासआउट 60 छात्राओं ने दाखिला लिया। इसमें कुछ छात्राओं ने कॉलेज से सात किलोमीटर दूर जाकर शहर या उझानी कस्बे में रहने की व्यवस्था की, जबकि 39 छात्राएं अब तक मेडिकल परिसर के छात्रावास में ही रहती रहीं।

इस वर्ष भी 60 नई छात्राओं ने दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू कर दी। छात्राओं ने देखा कि कुछ छात्राएं तो मेडिकल परिसर के छात्रावास में ही रहती आ रही हैं और उन्हें दूसरे स्थानों पर रहने के लिए भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति से इसकी शिकायत की तो उन्होंने छात्राओं को बताया कि यहां रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था नहीं है। जो छात्राएं यहां रह रहीं हैं, उनको भी छात्रावासी खाली करने के लिए नोटिस दे दिया गया है।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एनसी प्रजापति ने बताया कि कॉलेज परिसर में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है। छात्राओं की परेशानी को देखते हुए कुछ दिनों तक रहने की अस्थायी व्यवस्था कराई गई थी, अब छात्राएं यहीं रहना चाह रहीं है जो नहीं हो सकता।

सभी को एक जनवरी तक का समय दिया गया है। एक जनवरी तक सभी छात्राएं अपने रहने की व्यवस्था कर लें। परिजनों को भी कॉलेज में छात्रावास न होने की बात बताई जा चुकी है।

120 छात्राएं बीएससी नर्सिंग में हैं अध्ययनरत

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले सत्र में बीएसी नर्सिंग की क्लास शुरू होने की मान्यता मिली थी। 60 सीटें आवंटित की गईं थी। लखनऊ में आयोजित परीक्षा पास करने के बाद छात्राएं यहां पहुंची थी। सभी सीटों पर काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए गए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button