बदायूं

Budaun News: दातागंज में निर्माणाधीन पुलिया पर अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली

Connect News 24

Tractor-trolley went out of control on a culvert under construction in Dataganj

दातागंज के ढिलवारी गांव के पास बनी पुलिया के पास आगे से उठा ओवर लोड ट्रेक्टर। संवाद

दातागंज। खाद के कट्टे लादकर ला रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली निर्माणाधीन पुलिया पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान दो घंटे लंबा जाम लगा रहा।

बता दें कि दातागंज से बरेली जाने वाले मार्ग पर गांव ढिलवारी के पास पीडब्ल्यूडी पुलिया निर्माण करा रहा है। पुलिया इतनी ऊंची बनाई गई है कि ईरिक्शा चालकों को धक्का लगाकर चढ़ना पड़ता है।

बुधवार को एक किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में खाद के कट्टे लादकर दातागंज लौट रहा था कि पुलिया पर चढ़ते समय अचनाक ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित हो गई, ट्रॉली ऊपर उठ गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। ऐसे में दो घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button