बदायूं

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई सामुदायिक बस सेवा

Connect News 24

Community bus service started in Government Medical College

मेडिकल कॉलेज में सामुदायिक बस सेवा का शुभारंभ करते प्राचार्य डा.एनसी प्रजापति। संवाद

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सामुदायिक बस सेवा शुरू की गई है। बुधवार को बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस सेवा शुरू होने से मेडिकल छात्र-छात्राएं गांवों में जाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सकेंगे।

बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने बस का शुभारंभ करते हुए उसको रवाना किया। प्राचार्य ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से बस मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में लगने वाले ब्लड कैंप, स्वास्थ्य शिविरों को लगाने के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button