Budaun News: कन्या पाठशाला में कई स्कूल संचलालित होने शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:37 AM IST

बिल्सी कन्या पाठशाला का निरीक्षण करते एसडीएम जीत सिंह राय। संवाद
बिल्सी। एसडीएम जीत सिंह राय ने शुक्रवार को मोहल्ला संख्या पांच में स्थित कन्या पाठशाला निरीक्षण किया। इस स्कूल में कई खामियां पाई गई। इसकी जांच आख्या डीएम और संबंधित विभाग को भेजी है।
एसडीएम ने बताया कि कुछ लोगों ने सूचना दी कि मोहल्ला संख्या पांच स्थित कन्या पाठशाला में कई स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। प्रभारी लंबे समय से भवन की ओर कोई ध्यान नहीं देने से स्थिति खराब होती जा रही है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने पाया कि कई कमरों की छत बरसात अधिक होने के कारण टपक रही है। ऐसी स्थिति में यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। संवाद