बदायूं

Budaun News: कांग्रेसियाें ने उठाया रसोई गैस के दाम बढ़ने का मुद्दा

Connect News 24

Congressmen raised the issue of rising prices of LPG

कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। स्रोत-कांग्रेस

बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा।

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव वाले राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा 450 रुपये का सिलिंडर देने की बात आखिर किस आधार पर कह रही है। अगर चुनावी राज्यों में सिलिंडर 450 रुपये में मिल सकता है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं मिल सकता।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जनता को बरगलाने का काम करती है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि यूपी के साथ अन्याय किया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस मौके पर मुजाहिद अबरार, मुन्ना लाल सागर, प्रदीप सिंह, वीरेश तोमर, इखलास गद्दी, मीना शाक्य, अशोक कश्यप, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button