Pilibhit News: सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश, राहगीर हो रहे चोटिल


गांधी स्टेडियम रोड पर घूमते छुटटा पशु । संवाद
पकड़ने के संसाधन होने के बाद भी जिम्मेदार बने लापरवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सरकार के निर्देश पर अधिकारी गोवंशीय पशुओं को गोआश्रय स्थल पहुंचाने का दावा करते हैं लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। सड़कों पर आज भी काफी संख्या में गोवंशीय पशु घूमते देखे जा सकते हैं, जो हादसों का सबब बनते हैं, कई लोग इनकी चपेट में आकर जख्मी भी हो चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई सबक नहीं ले रहे हैं। संसाधन होने पर भी इनको पकड़ने की कोशिश नहीं की जा रही है।
शहर से लेकर देहात तक तमाम गोआश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद गोवंश सड़कों पर घूमते दिखाई देखे जा सकते हैं। यही नहीं गांवों में तो यह खेतों में घुसकर फसल भी बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में किसानों को जान जोखिम में डालकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
00
शहर में घूम रहे पशुओं को टीम भेजकर पकड़वाया जाता है। इसके लिए वाहन भी मौजूद है। इसपर लगातार टीम सक्रिय रहती है।
– देवेंद्र सिंह, प्रभारी ईओ



